तालग्राम। शराब पीने के लिए रुपये न देने पर युवक ने बुजुर्ग पिता को पीटकर घर से निकाल दिया। थाने पहुंचे पिता ने बेटे के खिलाफ तहरीर दी।
थाना क्षेत्र के बिसनापुर गांव निवासी रामदेव राजपूत ने थाना प्रभारी रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी को तहरीर दी। इसमें बताया कि उनका बेटा शराबी है। गुरुवार को बेटा शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगा। रुपये न देने पर उनकी पिटाई कर घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)