कन्नौज। जीटी रोड पर वाहन का इंतजार कर रहे व्यापारी को लिफ्ट देकर बाइक सवार ने जेब काटकर नकदी पार कर दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
सदर कोतवाली के मकदूमापुर निवासी मोहम्मद हसन की औरैया जिले में आतिशबाजी की दुकान है। गुरुवार रात करीब आठ बजे वह मानीमऊ में जीटी रोड किनारे टेंपो का इंतजार कर रहा था। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उसे लिफ्ट देकर बीच में बैठा लिया। पीछे बाइक पर बैठे युवक ने जेब काटकर पांच हजार रुपये पार कर दिए।