कन्नौज। सरसों मिल के मालिक से लाखों का तेल खरीदकर कर लखनऊ का कारोबारी लापता हो गया। पीड़ित ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। शहर के पुलिस लाइन रोड स्थित जगदंबा एंडबिल ऑयर मिल मालिक रितेश पाल ने सदर कोतवाली में आर्यनगर लखनऊ स्थित रिद्घी-सिद्घी इंटरप्राइजेज के मालिक दिनेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि 14 मार्च को दिनेश कुमार ने 16 लाख का सरसों तेल खरीदा था। इसका भुगतान नहीं किया। पता करने पर जानकारी हुई दिनेश कुमार कंपनी में ताला लगाकर फरार हो गया। (संवाद)