फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक से आ रहे दो कारीगरों से टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। टप्पेबाजों ने मैजिक गाड़ी सवार दो कारीगरों के बैग से करीब दो लाख की नकदी पार कर दी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

भोजपुर थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद निवासी इनाम हुसैन, नासिर हुसैन राजस्थान के जोधपुर में कपड़ों में कढ़ाई कर उन्हें बेचने का काम करते हैं। मंगलवार को वे दो अन्य साथियों के साथ मैजिक पर सवार होकर गुरसहायगंज आ रहे थे। यात्रियों का सामान मैजिक गाड़ी की छत पर लदा था। इमाम हुसैन ने बताया कि रास्ते में किसी ने बैग खोलकर उसके अंदर रखा रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। इसमें एक लाख रुपये थे। नासिर के बैग से भी 95 हजार रुपये पार कर दिए। गुरसहायगंज तिराहे पर मैजिक से उतरने के बाद जब उनकी नजर बैग पर गई तो उन्हें शक हुआ। खोलने पर दोनों के रुपये वाले बैग गायब थे। घटना के बाद उन्होंने मैजिक चालक को खोजने का प्रयास किया। जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें