फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा बहू के खाते से हजारों की नकदी पार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। आशा कार्यकर्ता के खाते से हजारों रुपये पार हो गए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद आशा कार्यकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रजईमऊ राजा लोहामढ़ निवासी संजू देवी आशा कार्यकर्ता के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार को संजू देवी ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि 28 फरवरी को उनके क्रेडिट खाते से 85 हजार रुपये की किसी ऑनलाइन शॉपिंग कर ली गई। मोबाइल पर रुपये कटने का मैसेज आया तो एसबीआई बैंक में कई बार संपर्क किया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सदर कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू की है। प्राथमिक जानकारी में सामने आया कि संजू देवी से किसी ने फोन कर ओटीपी की जानकारी की। इसके बाद ऑनलाइन रुपये खाते से कट गए। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें