तिर्वा। घर में घुसकर चोरों ने अलमारी में रखे जेवरात व नकदी पार कर दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के जुडापुर्वा गांव निवासी अशोक कुमार ने बताया कि 22 फरवरी की रात वह परिवार के साथ घर में अंदर सो रहा था। रात में कुछ चोर घुस आए और अलमारी में रखे 30 हजार रुपये व सोने की माला, बैसर, चांदी की पायल, एक अंगूठी, दो जोड़ी बाला समेत अन्य जेवरात पार कर दिए। सुबह वह उठा तो कमरे का सामान बिखरा देख उसके होश उड़ गए। अलमारी से सभी सामान गायब थे। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। पीड़ित अशोक कुमार ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षण नरेंद्र सिंह ने बताया की जांच कराई जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।