तालग्राम। किसी बात से क्षुब्ध युवक ने कीटनाशक खा लिया। इलाज के दौरान कानपुर में गुरुवार सुबह युवक ने दम तोड़ दिया।
थाना क्षेत्र के शकरहनी गांव निवासी कुलदीप उर्फ बीपी (18) ने 15 दिन पहले घर पर रखी कीटनाशक दवा खा ली थी। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग निजी चिकित्सक के यहां गुरसहायगंज लेकर गए, जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया था। गुरुवार सुबह कानपुर के निजी नर्सिंग होम में मौत हो गई। शव घर आते ही परिवार में कोहराम मच गया। शव का अंतिम संस्कार गंगा घाट पर कर दिया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी का कहना है कि परिवार के लोगों ने कोई सूचना नहीं दी है।