फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट मांग बाइक पर बैठे बदमाश ने युवक को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया (कन्नौज)। लिफ्ट मांग कर बाइक पर बैठे बदमाश ने साथियों के साथ मिलकर युवक से नकदी और उसकी बाइक लूट ली। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

औरैया थाना के बेला चौकी याकूबपुर गांव छब्बापुर्वा निवासी अनुज सिंह ने बताया कि 19 दिसंबर की शाम ठठिया के चौहानपुर्वा निवासी बहनोई राजन सिंह के यहां दवा लेने जा रहे थे। जनखत गांव के पास पहुंचते ही एक युवक ने बीमार बताते हुए परेशानी का वास्ता देकर बाइक पर लिफ्ट मांगी। मानवता के नाते युवक को बाइक पर बैठा कर चल दिया। ठठिया-जनखत के बीच शाम साढ़े सात बजे के करीब पहुंचते ही युवक ने बाइक रुकवाई। इसी बीच बदमाश के दो साथी आ गए। मारपीट करते हुए जेब से 27500 रुपये और एक मोबाइल और बाइक छीन ले गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। बदमाश बाइक से भाग निकले। बदमाशों को वह पहचान नहीं सका। थाना प्रभारी पीएन वाजपेयी का कहना है कि तहरीर मिली है लेकिन मामला फर्जी है। युवक शराबी है, बाइक कहीं भूल आया है। जानकारी में आ रहा है कि बाइक मिल गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें