जीटी रोड पर लेटा नशे में धुत होमगार्ड जवान। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज। कोतवाली के पास नशे में धुत एक होमगार्ड ने जमकर हंगामा किया। वह जीटी रोड पर लेट गया। नशे में धुत होमगार्ड को बचाकर वाहन निकलते रहे।
कोतवाली में ड्यूटी करने के बाद एक होमगार्ड जवान ने मंगलवार शाम शराब पी ली। इसके बाद उसने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। लोगों के साथ गाली-गलौज कर वह जीटी रोड पर गिर गया और फिर वहीं लेट गया। गनीमत रही कि उसे किसी भी वाहन की टक्कर नहीं लगी अन्यथा कोई भी हादसा हो सकता था। वर्दीधारी को सड़क पर नशे की हालत में पड़ा देखकर लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी होने पर दो होमगार्ड जवान मौके पर पहुंचे और उसे उठाकर पास ही एक दुकान के सामने पड़े तख्त पर लिटा दिया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला कमांडेंट को पत्र लिखा गया है।