फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : घर का सामान बेचने से मना करने पर पति ने कुल्हाड़ी से किया वार

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। शराब के आदी पति ने लत को पूरा करने के लिए घर का सामान बेचना शुरू कर दिया। पत्नी ने विरोध किया तो पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

खड़िनी चौकी क्षेत्र के गांव जमुनी दाड़ी निवासी पूनम देवी ने बताया कि उसका पति बालकिशन शराब पीने का आदी है। शराब पीने के लिए उसने अनाज, बकरी व बर्तन आदि बेचना शुरू कर दिया है। बुधवार को घर का सामान बेचने के लिए जा रहा था। विरोध करने पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर हालत में महिला पुत्र सुमित व बेटी पल्लवी के साथ थाने पहुंची। पति के खिलाफ तहरीर दी। महिला का आरोप है कि 25 जुलाई को भी पति ने मारपीट की थी। प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र यादव ने बताया कि महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। आरोपी की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें