फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिर्वा : किसान को मृत दिखाकर फर्जी कागज बना दिए

विज्ञापन
अपने जीवित होने का शिकायती पत्र दिखाता बाबूराम। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। तिर्वा तहसील क्षेत्र के सरसई भड़हा निवासी ओमप्रकाश को मृत दिखाकर खतौनी में दूसरे लोगों के नाम दर्ज करने का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि मंगलवार को कन्नौज में ऐसी ही दूसरी शिकायत आ गई। पीड़ित ने कानूनगो व लेखपाल पर गड़बड़ी के साथ ही तहसील सदर के अधिकारियों पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

तहसील कन्नौज क्षेत्र के गांव सहतेपुर्वा मौजा जसौरा निवासी बाबूराम ने डीएम को संबोधित शिकायती पत्र में कहा है कि वह किसान है। गांव जसौरा में गाटा संख्या 136 व 497 के नाम से उसकी जमीन है। जीवित होते हुए भी जसौरा के कानूनगो व लेखपाल ने उसे मृत दिखाकर वारिसों के स्थान पर दूसरों लोगों का नाम अभिलेखों में दर्ज कर दिया। फर्जी प्रपत्रों को निरस्त करने की मांग करते हुए बाबूराम ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई।
उन्होंने बताया कि तहसील में कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग हुई है। बाबूराम के पुत्र महेंद्र ने बताया कि पिता कई बार अफसरों व कर्मचारियों के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन न्याय नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें