फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : मुठभेड़ के बाद पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र समेत तीन को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। पुलिस ने मुठभेड़ में बाइक सवार हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र और उनके साथी को दबोच लिया। इस पर दो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग भी की और बचने के लिए नाले में भी दौड़ लगा दी। बाद में पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

बुधवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक बाइक पर सवार तीन शातिर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए छिबरामऊ की तरफ से जा रहे हैं। इस पर कोतवाल जय प्रकाश शर्मा ने वाहनों की जांच का अभियान शुरू करा दिया। खुद भी सब्जी मंडी के पास मुस्तैद हो गए। संदिग्ध बाइक सवारों को देखकर पुलिस ने इन्हें रोका। बाइक पर सवार उस्मानपुर निवासी धर्म सिंह उर्फ धर्मा को पुलिस ने पकड़ लिया, लेकिन उसका बेटा अनुज और नया नगला निवासी रिंकू उर्फ राजीव गुप्ता ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग करते हुए ये दोनों ताजपुर रोड पर भागे। बचने के लिए रिंकू उर्फ राजीव गुप्ता नाले में कूद गया और लगभग पचास मीटर तक नाले में ही दौड़ता रहा, लेकिन फिर पुलिस ने उसे दबोच लिया। मवेशी बाजार के पास पुलिस ने अनुज को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों के पास से तीन तमंचे, 12 कारतूस व नशीला पाउडर बरामद किया है।
कोतवाल जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि धर्म सिंह व उसका बेटा अनुज विशुनगढ़ थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। धर्म सिंह पर हत्या, लूट, डकैती, अपहरण व एनएसए सहित 43 मुकदमे दर्ज हैं। उसके बेटे अनुज पर हत्या, जानलेवा हमला, पुलिस मुठभेड़ व लूट सहित 20 मुकदमे दर्ज हैं। रिंकू उर्फ राजीव पर छिबरामऊ थाने में चार मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा मध्यप्रदेश के भिंड थाने में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पत्नी व बच्चे से नजर नहीं मिला सका अनुज
पति अनुज व ससुर धर्म सिंह उर्फ धर्मा की पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी की सूचना पाकर उसकी पत्नी मासूम बच्चे के साथ कोतवाली पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने जब अनुज की मुलाकात उसकी पत्नी से कराई तो वह नजर नहीं मिला सका। अनुज ने पत्नी को जेल में आकर मिलने की बात कहते हुए वहां से वापस भेज दिया।
ढाई माह पहले ही जेल से छूटा था हिस्ट्रीशीटर धर्मा
हिस्ट्रीशीटर धर्म सिंह उर्फ धर्मा ढाई माह पहले ही जेल से छूटा था। जेल से छूटने के बाद भी उसने अपराध करना कम नहीं किया। उसने आठ हजार रुपये में चोरी की अपाचे बाइक खरीदी थी। इससे उसने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। धर्मा पिछले दो साल से कैंसर से पीड़ित है और उसका उपचार कानपुर से चल रहा है।

रिंकू उर्फ राजीव गुप्ता। संवाद- फोटो : CHIBRAMAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें