फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की 32 एकड़ भूमि पर कब्जा, 13 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़। थाना क्षेत्र के रौसा गांव में वन विभाग की भूमि पर कब्जा करने के आरोप में वन रक्षक ने 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कब्जा करने वालों पर वन रक्षक से गाली गलौज और मारपीट करने का भी आरोप है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में रौसा के वन रक्षक राजकुमार पांडेय ने बताया कि एक अगस्त को सुबह करीब साढ़े नौ बजे गश्त कर रौसा गांव की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान देखा कि गांव के रामरतन, प्रेम और शिशुपाल वन भूमि की 12 एकड़ भूमि को ट्रैक्टर से जोत रहे थे। इसी तरह राजेश ने चार एकड़, कैलाश ने तीन एकड़, विवेक, सतीश, पिंटू ने दो-दो एकड़, मुकुट सिंह ने ढाई एकड़, भोला ने पौने दो एकड़ और धनीराम, आनंद, महेंद्र ने भी एक-एक एकड़ भूमि जोत ली। वन रक्षक ने मना किया तो गाली गलौज करते हुए धमकी दी।
वन क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी कमल भाटी का कहना है कि वन विभाग एक्ट एवं एंटी भूमाफिया के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें