फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने पुलिस से की शिकायत तो दबंगों के परिजनों ने चंडीगढ़ में पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। थाना क्षेत्र के दौलताबाद चौकी क्षेत्र के भगौतीपुर गांव निवासी मनोज कुमार का गांव के ही राजवीर उर्फ राजू से जमीन को लेकर विवाद है। 10 जुलाई को राजवीर उर्फ राजू, उदयवीर सिंह पाल व रामप्रकाश ने मनोज के घर मौजूद वृद्ध मां कमला देवी से गाली गलौज कर छप्पर में आग लगा दी थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई थी।
विज्ञापन

मनोज का भाई महावीर पंजाब के चंडीगढ़ में नौकरी करता है। वहां राजू के अन्य परिजन भी रहते हैं। गांव में हुई घटना का पता चलने पर राजू के परिजनों ने महावीर को चंडीगढ़ में पीट दिया। महावीर का आरोप है कि उसे न तो इलाज कराने दिया गया और न ही रिपोर्ट दर्ज कराने दी। घटना की जानकारी पर चंडीगढ़ पहुंचे महावीर के परिजन उसे गांव ले आए और सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व में हुई घटना में आगजनी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। मारपीट की घटना पंजाब में होने की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज करने से इन्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि पंजाब की घटना की रिपोर्ट यहां नहीं दर्ज की जा सकती।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने के लगाए आरोप
पीड़ित परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाया कि अगर समय से आगजनी की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाता तो दबंगों की ओर से उसके भाई पर जानलेवा हमला होने से बच सकता था। पुलिस की बेरुखी के चलते दबंगों के हौसला बढ़ गए और उन्होंने भाई पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें