तालग्राम। मामूली विवाद में गदोरा चौराहे पर प्रधान के भाई को पूर्व प्रधान के भाई ने पीट दिया। दो के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गदोरा ग्राम पंचायत के प्रधान अहिबरन शर्मा हैं। उनका छोटा भाई आशाराम शर्मा शनिवार की देर शाम गदोरा गांव में चौराहे पर बैठा था। मवैया के पूर्व प्रधान अवधेश यादव का भाई सौदान साथी जगत नारायण के साथ आ गया।
पंचायत चुनाव को लेकर दोनों के बीच बहस होने लगी। विवाद बढ़ने पर सौदान और जगत नारायण ने आशाराम को पीट दिया। पुलिस ने आशाराम की तहरीर पर सौदान और जगत नारायण के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। घायल को मेडिकल के लिए भेजा है। (संवाद)