कन्नौज। दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर मटियामऊ हरदोई में रहने वाले ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटा और घर से निकाल दिया। विवाहिता ने सदर कोतवाली में पति समेत पांच ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सदर कोतवाली के गांव जलालपुर सरवन निवासी किसान मोहम्मद अनीस ने 29 मई 2021 को बेटी तबस्सुम का निकाह हरदोई के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गांव मटियामऊ निवासी आसिफ खां के साथ किया था। रविवार को तबस्सुम ने पति आसिफ खां, जेठ आवेश खां, वसीम खां, गुड़िया और ननद इश्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इसमें बताया कि निकाह के बाद से आसिफ और परिवार के लोग दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर 18 जुलाई को इन लोगों ने पीटकर उसे घर से निकाल दिया। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।