फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने पर युवक को आजीवन कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। एक साल पहले टॉफी और 20 रुपये का लालच देकर छह साल की मासूम को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले को न्यायालय ने आजीवन कारावास सुनाई है। 1.11 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता बृजेश शुक्ला ने बताया कि गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले शख्स ने 10 जून 2021 को सुभाष नगर निवासी पवन चिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तहरीर में बताया था कि उसकी छह वर्षीय बच्ची मकान के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पवन बच्ची को 20 रुपये और टॉफी दिलाने के बहाने साथ ले गया। इसके बाद मासूम का पता नहीं चला और न ही पवन का सुराग मिला। 11 जून की सुबह गांव के बाहर नलकूप के पास मक्का के खेत में खून से लथपथ बेहोशी की हालत में बच्ची मिली। उसे मेडिकल कॉलेज, तिर्वा में भर्ती कराया गया था।
इस मामले की सुनवाई गुरुवार को अपर सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट) गीता सिंह ने की। उन्होंने पवन को आजीवन कैद और 1.11 लाख रुपये का जुर्माना सुनाया। जुर्माने की राशि पीड़िता को देने का भी आदेश हुआ है। साथ ही सरकार से आर्थिक मदद दिलाने के लिए भी लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें