सौरिख। परौर गांव में भाजपा जिला पंचायत सदस्य के फायरिंग कर हमले के मामले की जांच कर विवेचक को बदल दिया गया। मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच करेगी।
दौलताबाद चौकी के परौर गांव में 14 अगस्त को भाजपा जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र शाक्य ने पिता फूल सिंह, भाई सत्येंद्र शाक्य, अंशुल, वीरु, महाराज सिंह व अनुपम गुप्ता के साथ फायरिंग कर दी थी।
मामूली विवाद को लेकर आरोपियों ने फायरिंग कर विवेक कुमार और कांकरपुर गांव निवासी कमलेश कुमार को घायल कर दिया था। पुलिस ने बड़ी संख्या में लाइसेंसी और अवैध असलहे बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया था।
मामले की विवेचना अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह यादव कर रहे थे। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर अब मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक महेश वीर सिंह को सौंपी गई है। विवेचक बदलने जाने को लेकर चर्चाएं भी तरह-तरह की होने लगी हैं।