फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालग्राम बवाल में चार और आरोपी भेजे गए जेल

विज्ञापन
कन्नौज बवाल : थाने में बैठक में मौजूद लोग। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। तालग्राम बवाल में पुलिस ने सोमवार को चार और आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने 22 लोगों को हिरासत में लिया था। इनमें से 13 की रविवार को और चार की सोमवार को गिरफ्तारी दिखाई गई। अब तक 17 लोग जेल भेजे जा चुके हैं। पूछताछ के बाद निर्दोष पाए गए पांच किशोरों को छोड़ दिया गया। कमिश्नर डॉ. राजशेखर और आईजी प्रशांत कुमार सोमवार को भी जिले में डेरा डाले रहे।
विज्ञापन

तालग्राम थाना क्षेत्र के गांव रसूलाबाद में स्थित एक शिव मंदिर में शनिवार सुबह अराजकतत्वों ने मवेशी के अवशेष डाल दिए थे। इसके बाद माहौल बिगड़ गया। आगजनी और तोड़फोड़ हुई थी। पूरे मामले में दो एफआईआर दर्ज कराई गईं। एक एफआईआर धार्मिक स्थल पर मवेशी के अवशेष डालकर धार्मिक उन्माद भड़काने की थी तो दूसरी बलवा, तोड़फोड़ और आगजनी की धाराओं में हुई। दोनों ही एफआईआर अज्ञात के नाम दर्ज हुईं। सीसीटीवी और अन्य जरिये से पता चलने पर पुलिस ने 22 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया था।
सोमवार को पुलिस ने तालग्राम कस्बे के मोहल्ला टीला निवासी शाहरुख और चांद व रसूलाबाद निवासी रियाज और मेहफूज को भी जेल भेज दिया। इस तरह कुल 17 लोगों को अब तक जेल भेजा गया है। इनमें आठ लोगों को आगजनी, बलवा और तोड़फोड़, जबकि नौ लोगों को धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

खेतों में भी तैनात है पुलिस
मामले के बाद पुलिस बेहद सतर्क है। धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थलों के साथ ही खेतों तक में भी पुलिस टीमें तैनात हैं। इटावा, फर्रुखाबाद और औरैया जिले से भी पुलिस बल मंगाकर तालग्राम क्षेत्र में तैनात किया गया है।
अभी और गिरफ्तारियां होना तय
कमिश्नर और आईजी जिस तरह से तालग्राम में डेरा डाले हैं, उससे यह तय है कि पुलिस अराजकतत्वों को किसी भी हाल में बख्शेगी नहीं। दरअसल, शनिवार रात आगजनी और बलवा की धाराओं में जो रिपोर्ट दर्ज की गई उसमें सौ अज्ञात लोगों के शामिल होने का जिक्र है। पुलिस की छह अलग-अलग टीमें अभी अराजकतत्वों का पता करने में लगी हुई हैं। एसपी कुंवर अनुपम सिंह स्पष्ट कह चुके हैं कि कोई निर्दोष जेल नहीं भेजा जाएगा, लेकिन कोई खुराफाती बख्शा भी नहीं जाएगा।

कन्नौज बवाल: तालग्राम में धार्मिकस्थल के बाहर तैनात पुलिस। संवाद- फोटो : KANNAUJ

कन्नौज बवाल : तालग्राम के खेत में मौजूद पुलिसकर्मी। संवाद- फोटो : KANNAUJ

कन्नौज बवाल : गिरफ्तार किए गए आरोपी। संवाद- फोटो : KANNAUJ

कन्नौज बवाल : तालग्राम थाने में बैठक में मौजूद एसपी कुंवर अनुपम, कमिश्रर राजशेखर, आईजी प्रशांत कु?- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें