फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : जगतपुर में कब्जे से मुक्त कराई सरकारी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर पनवारा। क्षेत्र के गांव जगतपुर में अधिकारियों ने सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। ग्रामीणों के घूरे को हटवा दिया गया। दोबारा घूरा डालकर या मवेशी बांधकर कब्जे का प्रयास करने वाले लोगों को हिदायत दी गई।
विज्ञापन

सदर तहसील के फरिकापुर ग्राम सभा के मजरा जगतपुर गांव में करीब 50 सालों से करीब एक बीघा से अधिक सरकारी जमीन पर ग्रामीणों का कब्जा है। रविवार को क्षेत्रीय लेखपाल अमित राजपूत ने ग्रामीणों के घूरे हटवाए। कुछ पशु पालक मवेशियों को बांधे थे। उन्हें खुलवा कर निजी स्थानों पर बांधने के निर्देश दिए। एसडीएम उमाकांत तिवारी ने बताया कि दोबारा कब्जा करने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें