फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत, नहीं हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। जीटी रोड पर खुड़ावा गांव के सामने रोडवेज बस ने युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

गुरुवार की रात दो बजे के करीब जीटी रोड पर खुड़ावा गांव के पास स्थित शिव ढाबा के पास खून से लथपथ युवक का शव पड़ा मिलने की पुलिस को सूचना मिली। सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज विनोद कुमार कश्यप मौके पर पहुंचे पर शव की शिनाख्त नहीं सकी। पूछताछ में पता चला कि रोडवेज बस ने युवक को टक्कर मारी है। युवक की उम्र करीब 45 साल बताई गई है। पुलिस ने गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत हुई है। बस आगरा डिपो की थी। जल्द ही चालक की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें