फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : नहाते समय काली नदी में डूबी किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। क्षेत्र के अकबरपुर गांव के पास काली नदी में परिवार के साथ नहाते समय किशोरी डूब गई। पिता ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के चलते असफल रहे। ग्रामीणों ने एक घंटे बाद शव को खोज निकाला। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली कोतवाली की कुसुमखोर चौकी के अकबरपुर गांव निवासी किसान सर्वेश कुमार गुरुवार को परिवार के साथ खेत में धान लगाने गए थे। धान लगाने के बाद दोपहर करीब एक बजे वे परिवार के साथ काली नदी में नहा रहे थे। इस दौरान 15 वर्षीय बेटी काजल गहरे पानी में डूब गई।
सर्वेश ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी में बह गई। घटना की जानकारी मिलते ही कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और नदी में काजल की खोजबीन शुरू कर दी। करीब एक घंटे बाद काजल का शव खोजा जा सका। शव निकलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इससे शव उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें