फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पति गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। पत्नी के साथ बाइक से ससुराल जा रहे पति को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। घटना में दंपती घायल हो गए। पति की हालत गंभीर होने पर सौ शैया अस्पताल से सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम पदमपुर निवासी वीरेंद्र सिंह (44) बुधवार को पत्नी सीमा (40) के साथ बाइक से ससुराल फूलनपुर सौरिख जा रहे थे। सौरिख तिराहे पर पुलिस वाहनों की जांच का अभियान चला रही थी। वीरेंद्र के आगे जा रहे युवक ने पुलिस को देखकर अपनी बाइक को पीछे की ओर घुमा दिया। इससे युवक की बाइक वीरेंद्र की बाइक में टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दपंती गिरकर घायल हो गए। पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस से घायलों को सौ शैया अस्पताल पहुंचाया। यहां सीमा को प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई, जबकि वीरेंद्र को सैफई रेफर कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें