छिबरामऊ। बहन के घर जा रहे फर्नीचर मिस्त्री की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। फर्नीचर मिस्त्री की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
बुधवार को कन्नौज के ग्राम हैमतपुर कटरा निवासी शिवमोहन (30) बाइक से मोहल्ला ग्रेसीगंज में बहन सुनीता से मिलने आए थे। सुनीता से मिलने के बाद वह जहानगंज में बहन शकुंतला के घर जा रहे थे। जैसे ही वे उधरनपुर गांव के सामने पहुंचे, तभी किसी किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल शिवमोहन को सौ शैया अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर शिवमोहन के रिश्तेदार व परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि शिवमोहन फर्नीचर मिस्त्री था। वह चार भाई व चार बहनों में दूसरे नंबर का था। उसके परिवार में पत्नी सुनीता के अलावा एक चार साल का बेटा भी है।
शिवमोहन (फाइल फोटो)।- फोटो : CHIBRAMAU