फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे पड़ा मिला कोल्ड स्टोर के लोडिंग बाबू का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। ड्यूटी खत्म करके घर जा रहे कोल्ड के लोडिंग बाबू का शव सड़क के किनारे पड़ा मिला। लोडिंग बाबू की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी ने मार्ग दुर्घटना की रिपोर्ट विशुनगढ़ थाने में दर्ज कराई।
विज्ञापन

विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सेमलपुर निवासी आलोक कुमार (28) छिबरामऊ के जनता कोल्ड स्टोर में लोडिंग बाबू था। सोमवार रात लगभग नौ बजे काम खत्म कर आलोक बाइक से वापस घर जा रहा था। रात में युवकों ने विशुनगढ़ मार्ग पर नादनपुर गांव के पास आलोक को पड़ा हुआ देखा।
उसके सिर व चेहरे पर चोटों के निशान थे। मामले की जानकारी पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए और एंबुलेंस से आलोक कुमार को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आलोक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

आलोक कुमार की शादी एक साल पहले कल्पना के साथ हुई थी। विशुनगढ़ पुलिस ने मृतक की पत्नी कल्पना की तहरीर पर मार्ग दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में विशुनगढ़ थानाध्यक्ष किशन पाल सिंह ने बताया कि मामला मार्ग दुर्घटना का है।
इनसेट
सिर्फ टूटा था बाइक का इंडीकेटर
आलोक की मार्ग दुर्घटना में मौत होने का मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव सड़क से नीचे पड़ा था और बाइक सड़क के ऊपर। उसकी बाइक का सिर्फ इंडीकेटर टूटा था, इसके अलावा बाइक क्षतिग्रस्त होने का कोई निशान नहीं था। आलोक की बाइक की चाबी और उसका टूटा हुआ मोबाइल सौ शैया अस्पताल में जमा है। बाइक पर क्षतिग्रस्त न होने का कोई निशान न होना, लोगों के जेहन में कई सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें