फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : जीप की टक्कर से बाइक सवार भाई बहन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। ससुराल से बहन को विदा कराकर बाइक से घर जा रहे युवकों को तेज रफ्तार जीप ने टक्कर मार दी। बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर विवाहिता और उसके चचेरे भाई को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को एटा के आसपुर मलावन गांव निवासी आकाश (18), चचेरे भाई अमन (14) पुत्र मुकेश के साथ बाइक से बहन रोशनी (18) को कानपुर के रसालतगंज से विदा कराकर ला रहे थे। तालग्राम रोड पर बहबलपुर चौकी के सामने तेज रफ्तार जीप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अमन व रोशनी को गंभीर हालत में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें