फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। सड़क पार कर रही वृद्धा को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। वृद्धा ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अहेर गांव निवासी श्यामा देवी (80) बुधवार की रात करीब 8 बजे घर जाने के लिए सड़क पार कर रही थीं। तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में श्यामा देवी गंभीर घायल हो गईं। राहगीरों ने घायल वृद्धा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। कुछ लोगों ने बाइक चालक को पकड़ लिया, लेकिन चकमा देकर भाग गया। इधर, मेडिकल कॉलेज में भर्ती श्यामा देवी की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाल रामअवतार ने बताया कि बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें