छिबरामऊ। प्रेमपुर क्षेत्र के मटेहना गांव में खौलते हुए दूध के भगौने में गिरकर मासूम झुलस गई। परिजनों ने उसे सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया है।
मटेहना गांव निवासी शिवम की बेटी वंशू (5) सोमवार की देर शाम घर में खेल रही थी। उसकी दादी मालती भगौनं में दूध गर्म कर रही थी। जैसे ही उन्होंने दूध का भगौना उतारकर नीचे रखा, तभी वंशू दौड़कर आई और भगौने में गिर गई। इससे वह झुलस गई। चीख सुनकर परिजन दौड़कर आए और मासूम को अस्पताल ले गए।