हसेरन। पैदल गांव जा रहे वृद्ध को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें तिर्वा मेडिकल कॉलेज से हैलट कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम किसई जगदीशपुर निवासी शिवनाथ दुबे (70) किसी काम से पड़ोसी गांव भानपुर गए थे। लौटते समय सौरिख की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में शिवनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची नादेमऊ चौकी पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हैलट कानपुर के लिए रेफर कर दिया। वहीं दूसरी तरफ हादसे के बाद चालक बाइक को छोड़कर मौके से भाग निकला। गांव के लोगों ने बाइक व उस पर बैठे दूसरे युवक को पकड़कर पुलिस के सौंप दिया। (संवाद)