फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: वकीलों के चेंबर में दरार, मरम्मत की मांग

Tue, 18 Jul 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। बारिश में जलभराव से तहसील व न्यायालय परिसर में विधि व्यवसाय कर रहे वकील जूझ रहे हैं। बाह्य न्यायालय में वकीलों के चेंबरों की दीवारों में दरारें व फर्श धंस गई है। नाराज वकीलों ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को पत्र लिखकर चेंबरों की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता शिवओम द्विवेदी, सरोज कुमार द्विवेदी, चंदक्रांत दुबे, सतेंद्र पाठक व हरीशंकर मिश्रा ने बताया कि कई दिनों से लगातार बरसात के कारण तहसील के मुख्य गेट समेत कई स्थानों पर जलभराव हो रहा है। वाहृ्य न्यायालय में चेंबर संख्या एक से आठ तक की दीवारों में दरारें आ गई है। फर्श धंसने से चेंबरों के अंदर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। साथ छतों पर पानी भरा होने के कारण टपक रही हैं। जिसके कारण जान माल का खतरा बना हुआ है। वकील प्रमोद तिवारी, सौरभ तिवारी उर्फ कृष्णकांत, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, ओमप्रकाश शाक्य, संजय शाक्य, मुफीद खां आदि ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा व महामंत्री चंद्रजीत यादव से चेंबरों का निरीक्षण कर उनकी मरम्मत कराए जाने की जाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें