फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दंपती को रोककर पीटा, सोने के जेवर और नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। दंपती ने कुछ लोगों पर बाइक रोककर मारपीट करने और जेवर व नकदी लूटने का आरोप लगाया है। ग्राम खजुरिया नगला निवासी गौरव कुमार गौरव कुमार ने बताया कि सात अक्तूबर की सुबह पत्नी के साथ बीमार बच्चे की दवा लेने रजीपुर जा रहे थे। ग्राम सिगुरापुर स्थित कोटिया चौराहे के पास सपा खेड़ा निवासी कुछ लोगों ने उनकी बाइक रोक ली। आरोपियों ने गालीगलौज कर दंपती को लाठी-डंडों से पीटा। हमलावरों ने पत्नी के जेवर और पांच हजार रुपये लूट लिए। राहगीरों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित गौरव कुमार ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि घटना कमालगंज थाना क्षेत्र की है। कमालगंज पुलिस इसकी जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें