कन्नौज। जिले में शनिवार को कोरोना के 41 नए मरीज मिले। अब तक जिले में 1376 संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं चार की मौत भी हुई है।
जिले में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि सभी लोग मास्क लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें।
जरूरी काम होने पर ही घर से निकलें। (संवाद)