तिर्वा। ठठिया क्षेत्र के सुर्सी चौकी क्षेत्र के ग्राम सोनपुरवा में बुधवार रात जेसीबी से मिट्टी खनन हो रहा था। ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए हंगामा किया। इसके बाद पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी को पकड़ लिया और सीज कर दिया। जेसीबी सीज होने से गुस्साए संचालक ने एक सिपाही को आठ हजार रुपये देने का आरोप लगाया और गाली-गलौज भी की। सीओ कुलवीर सिंह ने बताया कि वीडियो की विभागीय जांच की जा रही है। जल्द ही जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।