फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: नंदपुर में चकबंदी प्रक्रिया 2023 में होगी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। फतेहगढ़ के फूस बंगले में आग से जले जिले के 35 गांवों के अभिलेखों को बनाने के लिए चकबंदी का काम प्रशासन ने तेजी से शुरू किया। अपर निदेेशक चकबंदी तरुण कुमार मिश्रा ने डीएम शुभ्रांत के साथ मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में चकबंदी प्रक्रिया की समीक्षा की।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि 1990 में जनपद फर्रुखाबाद का अंग था। इस दौरान फूस बंगला फतेहगढ़ में आग लगने से 35 गांव के राजस्व रिकार्ड जलकर राख हो गए थे। सबसे पहले मॉडल के तौर पर नंदलालपुर में राजस्व टीमों को लगाकर कागज तैयार किए जा रहे है। इस वर्ष 2023 तक नंदलालपुर गांव के अभिलेखों को पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद अन्य गांवों के अभिलेखों को बनाया जाएगा। अपर निदेशक ने कहा कि चकबंदी कार्य कठिन होता है, इससे किसान भी राजस्व टीम का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें