कन्नौज। बकाएदारों को प्रेरित कर बिजली बिल जमा कराने के लिए विभाग ने बुधवार से अभियान शुरू किया। शहर की कांशीराम कॉलोनी में विभाग ने बकाएदारों को प्रेरित किया और 80 उपभोक्ताओं से बिल जमा कराया। बिल जमा न करने वाले 200 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए।
शहर की पांच कांशीराम कॉलोनी में करीब 1300 बिजली उपभोक्ता हैं, जिन पर बिजली विभाग का करीब 23 करोड़ रुपया बकाया है। बुधवार से विभाग ने बकाएदारों को बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया। एसडीओ आकाश गुप्ता, जेई दीपक कुमार की टीम काशीराम कॉलोनी पहुंची और बकाएदार उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया। कॉलोनी के 80 बकाएदार उपभोक्ताओं ने कनेक्शन कटने के डर से 500-500 रुपये बिल जमा किया। बकाया न जमा करने वाले 200 उपभोक्ताओं के बिजली कर्मियों ने कनेक्शन काट दिए। अधिशासी अभियंता मगन सिंह ने बताया कि बकाएदारों को बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं।