फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: नीट में गड़बड़ी के विरोध में कांग्रेसियों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। नीट में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम शुभ्रांत शुक्ल को सौंपा।
विज्ञापन



कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिनेश पॉलीवाल ने बताया कि नीट चार जून 2024 को जारी हुआ था, जिसमें कई अनियमितता जाहिर हुई पेपर लीक का आरोप भी विद्यार्थियों की ओर से लगाया गया। परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ियों और अनुचित साधनों का प्रयोग किया गया। जिसमें भाजपा शोषित राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और हरियाणा में नीट से संबंधित भ्रष्टाचार के लिए कई लोगों की गिरफ्तारियां भी हुई, जिससे पूरी परीक्षा ही दोषपूर्ण आशंका से ग्रसित है। लाखों युवाओं का भविष्य दावं पर लगा है।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष उषा दुबे, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अविनाश दुबे, जिला प्रवक्ता अरविंद दुबे, किसान जिला अध्यक्ष वीर सिंह यादव, अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव सरफराज हुसैन, जिला महासचिव रमाशंकर राठौर, अशोक कनौजिया, कमरुद्दीन खां, आशुतोष त्रिपाठी, राकेश गुप्ता, शिव कुमार, मोहम्मद मूवी, संचित पाठक, अनुराग, वसीम आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें