फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: धोखाधड़ी से बैनाम कराने से आहत होकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। बबूल के जंगल में किसान ने धोखाधड़ी कर बैनाम कराने से आहत होकर आत्महत्या कर ली थी। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी से बैनामा कराए जाने की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सरवाही निवासी उदयवीर सिंह यादव (58) ने शनिवार को जंगल में बबूल के पेड़ पर फंदा डालकर जान दे दी। पत्नी अनारश्री ने बताया कि किर्राना गांव निवासी इंद्रपाल सिंह यादव ने खेत की मिट्टी लेने के बहाने से उसके पति को शराब पिलाकर नशे में कर दिया था। इसके बाद दो बीघे खेत का बैनामा करा लिया था। जानकारी होने पर पति को साथ लेकर वह बैनामा वापस कराने के लिए इंद्रपाल के पास गई। वहां पर इंद्रपाल ने जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। महिला का आरोप है कि फर्जी ढंग से बैनामा कराए जाने की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई पर सुनवाई नहीं की। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें