फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कोल्ड मालिक ने किसान का 515 पैकेट आलू बेचा, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 18 Jul 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कोल्ड स्टोर में रखा किसान का 515 पैकेट आलू को कोल्ड मालिक ने बिना जानकारी के बेच दिया। आलू बिक्री के रुपये भी हड़प लिए। पीड़ित किसान ने कोर्ट के आदेश पर कोल्ड मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के तहसीपुर ठठिया गांव निवासी रामकुमार ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जलालपुर पनवारा स्थित काजल कोल्ड स्टोर में उसने 521 चिप्सोना आलू के पैकेट रखे थे। जिसकी उसको कोल्ड स्टोर की ओर से रसीद भी दी गई थी। कहा कि उसने छह पैकेट आलू खाने के लिए धीरे-धीरे कर निकाल लिए थे। एक नवंबर 21 को आलू का भाव 2400 रुपये प्रति क्विंटल होने पर आलू बिक्री करने के लिए कोल्ड स्टोर से निकालने के लिए गया था। जिस पर कोल्ड मालिक व मैनेजर प्रदीप कटियार ने भीड़ होने की बात कहकर दो दिन बाद आने को कहा। जब वह तीन नवंबर को दोबारा कोल्ड स्टोर पहुंचा तो मालिक ने भीड़ अधिक होने पर 20 बाद आने की बात कही। जिस पर उसने आलू शीघ्र निकालने को कहा। इस पर कोल्ड मालिक ने जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। कहा कि इसी बीच आलू के दाम गिर गए।
नौ नवंबर को तीसरी बार कोल्ड पहुंचकर आलू निकालने का मालिक से आग्रह किया। लेकिन उन्होंने उसके आलू देने से मना दिया। जब वह 15 नवंबर को चौथी बार कोल्ड से आलू निकालने गया तो उसको बेइज्जत कर भगा दिया। कहा कि जानकारी करने पर पता चला कि कोल्ड मालिक ने उसके आलू बिना बताए बेच दिए और लाखों रुपये हड़प लिए। आरोप लगाया है कि उसने डीएम व उद्यान अधिकारी व मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मामले की शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें