छिबरामऊ। नगर के 100 शैय्या अस्पताल के परिसर का सीएमएस ने बुधवार को निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस से पहले परिसर की पूरी तरह से सफाई करने के निर्देश दिए।
सीएमएस डाॅ. सुनील कुमार सिंह ने पहले आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। अस्पताल की बाउंड्रीवाॅल में चल रहे रंगरोगन को देखा। उन्होंने हेल्प डेस्क मैनेजर अतुल कुमार को अस्पताल परिसर में घास व झाड़ियों को काटने के निर्देश दिए। गणतंत्र दिवस पर पूरे अस्पताल परिसर में चूना डलवाएं। उन्होंने सोनोलॉजिस्ट डाॅ. महेशनाथ विश्वकर्मा से अल्ट्रासाउंड के संबंध में भी जानकारी ली और निर्देश दिया कि मरीज से अल्ट्रासाउंड के नाम पर वसूली न की जाए। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी डाॅ. शोभित भारद्वाज, अनुराग दीक्षित आदि कर्मचारी मौजूद रहे।