चपुन्ना। सकरावा थाना क्षेत्र के गांव रेरीरामपुर निवासी प्रमोद वर्मा की पुत्री कक्षा छह की छात्रा अनामिका (11) मंगलवार सुबह जानवरों के लिए घास काटने के लिए खेत पर गई थी। घास काटते समय उसे किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। शोर मचाने पर पास में ही खेतों में काम कर रहे पिता प्रमोद गांव के लोगों की मदद से उसे भाउलपुर स्थित निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची चपुन्ना चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतका अनामिका के दो भाई रोहन (14), कन्हैया (09) व बहन पूजा (07) वर्ष है। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।