फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत दवा देने में दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
फोटो:19 - ब्लॉक सदर क्षेत्र के गांव अब्दुलपुर सकरी में खेत से आलू बीज खुदवाकर देखते जिला कृषि अधिका? - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। किसानों को फसलों के लिए गलत दवा देने के आरोप में बीज की दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी ने यह कार्रवाई मौके पर पहुंचकर की है। गांव में भी खेतों से आलू बीज खुदवाकर हकीकत परखी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी आवेश सिंह ने बताया कि सोमवार को अब्दुलपुर निवासी रंजीत कुमार, सकरी खुर्द निवासी रमाकांत, इसवापुर निवासी घसीटेलाल और रामपुर मुडेरी निवासी कमलेश कटियार ने कार्यालय आकर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि आलू बीज शोधन की दवा खरीदने की वजह से 20 दिन बाद भी आलू की पौध नहीं निकली।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि उन्होंने रंजीत कुमार के खेत का निरीक्षण किया, जिसमें शिकायत सही पाई गई। किसानों के आरोप के चलते तिखवा स्थित शनि कटियार की कटियार बीज भंडार और मानीमऊ स्थित रिंकल कटियार की कटियार कृषि सेवा केंद्र के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी का कहना है कि किसानों ने बीज शोधन के लिए विराट की बलीडा माइसिन और धनस्टिन की बोतलें खरीदी थीं। धनस्टिन मेरठ एग्रो केमिकल इंड्रस्ट्रीज और बलीडा माइसिन स्मिथ एंड स्मिथ केमिकल्स लि. दिल्ली की बनी है। प्रथम दृष्टया दुकानों के लाइसेंस निलंबित हुए हैं। आगे कंपनी तक मामला जाएगा, ताकि किसानों को उचित मुआवजा मिल सके। संबंधित दवा का सैंपल ले लिया गया है, जो जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें