फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति के जश्न में डूबा हर मन...गूंज रहे आजादी के तराने

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। देशभक्ति के जश्न में शहर से लेकर गांव तक हर कोई डूबा है। चारों ओर आजादी के तराने सुनाई दे रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिलेभर में कई कार्यक्रम हुए। तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। कवियों ने भी काव्यपाठ से अपनी बात कही।
विज्ञापन

शहर स्थित केके इंटर कॉलेज में रविवार को विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर निबंधन व रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सदर कोतवाली से विधायक छिबरामऊ अर्चना पांडेय ने झंडी दिखाकर महिला पुलिसकर्मियों की तिरंगा स्कूटी रैली को रवाना किया।
अपना दल एस ने संरक्षक ईश्वर दयाल कटियार समेत कई लोगों को तिरंगा वितरण किए। इस मौके पर दिग्विजय कटियार, लाला भाई पटेल आदि मौजूद रहे। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से विकास भवन से पीडी डीआरडीए सुशील सिंह ने पीआरडी जवानों की जिलास्तरीय तिरंगा रैली को रवाना किया। रैली को सीडीओ आरएन सिंह ने संबोधित किया। जिला अस्पताल में भी स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों के साथ तिरंगा लेकर सेल्फी खिंचाई।
विज्ञापन

केके इंटर कॉलेज में 14 अगस्त की रात में विराट कवि सम्मेलन हुआ, इसमें कवि बलराम श्रीवास्तव मैनपुरी, डॉ. कमलेश शर्मा इटावा, शुभम त्यागी मेरठ, प्रिया श्रीवास्तव औरैया, डॉ. सौरभ कांत शमा चंदौसी, चंद्रशेखर मयूर मेरठ व एलेश अवस्थी आगरा ने देशभक्ति पर काव्यपाठ किया। सुनने के लिए कई लोग मौजूद रहे।
वर्दी पहनकर भूल गए ट्रैफिक नियम
रविवार को जिलास्तरीय तिरंगा यात्रा में पीआरडी जवान शामिल रहे। पैदल, साइकिल व बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली गई। एक बाइक पर सवार तीन जवान आजादी के जश्न में इस कदर डूब गए कि उनको यातायात के नियम भी ध्यान नहीं रहे। न हेलमेट और न ही बाइक पर दो सवारियों को बैठाने के नियम का पालन दिखा।
ग्रामीण इलाकों में गूंजा मेरी जान तिरंगा है
जलालपुर पनवारा । स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पैदल जुलूस निकाला। पैदल मार्च जसपुरापुर सरैया के मुख्य बाजार से शुरू होकर गांव की गलियों से होते हुए राम जानकी मंदिर परिसर में समापन हुआ। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह, संजीव चतुर्वेदी, सुग्रीव पाल, राज भदौरिया, बलराम, शिवम मिश्रा समेत कई युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें