फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सीएचओ को नौकरी न करने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। सीएचसी अंतर्गत किसई जगदीशपुर गांव में संचालित उपकेंद्र पर तैनात सीएचओ को पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने जान से मारने व नौकरी न करने की धमकी दे डाली। भयभीत कर्मी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों समेत पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




कस्बे की सीएचसी में तैनात संध्या सिंह, किसई जगदीशपुर उपकेंद्र में संविदा सीएचओ के पद पर तैनात है। शनिवार की सुबह वह उपकेंद्र पर सफाई कर्मी से सफाई करा रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले एक युवक मकान के आसपास की गंदगी की भी सफाई कराने का दबाव बनाया। आरोप है कि इन्कार करने से नाराज युवक ने सीएचओ के साथ गालीगलौज करते हुए जान से मारने और उपकेंद्र पर नौकरी न करने देने की धमकी दी। घटना से भयभीत महिला कर्मी ने सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अजहर सिद्दीकी को अवगत कराया। उसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों के सथ थाने पहुंचकर दबंग के खिलाफ तहरीर दी। सीएचओ ने बताया कि अगर उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसका जिम्मेदार उपकेंद्र के पड़ोस में रहने वाला युवक ही होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें