कन्नौज। शहर के काजीटोला निवासी सुरेंद्र कुशवाहा ने न्यायालय को दिए शिकायती पत्र में बताया कि चार अक्टूबर 2021 को उसने एक जोड़ी झुमकी, टीका और अंगूठी (कुल वजन 13.7 ग्राम) मोहल्ला चौहट्टा निवासी पिंकू वर्मा के पास 35 हजार रुपये में गिरवी रखे थे। पीड़ित का आरोप है कि 23 अक्टूबर 2025 को जब वह ब्याज सहित पूरी रकम लेकर अपने आभूषण वापस मांगने गया, तो आरोपी आग बबूला हो गया। आरोप है कि पिंकू और उसके दो अज्ञात साथियों ने जेवर देने से इन्कार कर दिया और विरोध करने पर सुरेंद्र के साथ गालीगलौज की और पीटा। आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। सुरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि स्थानीय थाने और पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बावजूद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो उन्हें न्यायालय की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।