फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मानक से अधिक सवारियां बैठाने पर 47 वाहनों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। आए दिन हो रहे हादसों को देखते हुए अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में हादसों से सबक नहीं, ओवरलोड ऑटो सड़कों पर भर रहे फर्राटा खबर को प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को यातायात पुलिस ने मानक से अधिक सवारियां बैठाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। यातायात पुलिस ने 47 वाहनों का चालान किया।


एसपी के निर्देश पर यातायात प्रभारी आफाक खां और टीम ने बैरियर चेक पोस्टों पर सवारी वाहनों की चेकिंग की। मकरंदरनगर से रोडवेज बस स्टैंड तक यातायात प्रभारी, पाल चौराहा पर उपनिरीक्षक राम प्रताप सिंह, मंडी समिति बैरियर चेक पोस्ट पर उपनिरीक्षक रविनंदन माथुर ने वाहनों की जांच की। टीम ने मानक से अधिक सवारियां मिलने पर ऑटो और टेंपो चालकों के चालान किए और ओवरलोडिंग न करने की हिदायत दी। यातायात प्रभारी ने बताया कि 47 वाहनों का चालान किया गया। यह अभियान रोजाना चलाया जाएगा। तीन से अधिक बार चालान होने पर चालक का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।

शुक्रवार को सरायमीरा बस स्टैंड के आसपास आड़े, तिरछे खड़े वाहनों के भी चालान किए गए। साथ ही अनुबंधित रोडवेज बस का चालक सड़क के किनारे बस को खड़ा कर चला गया, जिससे सड़क पर जाम लगने लगा। यातायात प्रभारी ने बस का चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें