फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कबड्डी में सीसीए ने बीपीएस एटा को हराया

Thu, 13 Jul 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। सिटी चिल्ड्रेंस अकादमी में एएसआईएससी स्पोर्ट्स एंड गेम 2023 के तत्वावधान में बरेली जोन की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर- 14 व अंडर- 17 में सीसीए की टीम ने कड़े संघर्ष के बाद बीपीएस एटा को हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन




कबड्डी प्रतियोगिता के प्रथम चरण में अंडर 14 के छात्रों ने अपने दांव-पेंच दिखाए। सीसीए की टीम बीपीएस को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे चरण में अंडर 17 के छात्रों के बीच जोर आजमाइश हुई। इसमें भी सीसीए के बच्चों ने कड़े संघर्ष के बल पर बीपीएस एटा की टीम को पटखनी दी।



अंडर- 14 टीम से बीपीएस एटा के सुंदरम् को बेस्ट रेडर व सीसीए के रामकेश को बेस्ट डिफेंडर, अंडर- 17 में बेस्ट रेडर सीसीए के निखिल दुबे व बेस्ट डिफेंडर एटा के शिवा कुमार को चुना गया। जिला क्रीडा अधिकारी नूर हसन ने विजेता टीम व खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


सीसीए के प्रबंधक प्रदीप प्रधान ने बताया कि विजेता टीम अगले माह नोएडा में होने वाली इंटर जोन प्रतियोगिता में बरेली जोन का प्रतिनिधित्व करेगी। उन्होंने दोनों टीमों के छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हार और जीत एक सिक्के के दो पहलू होते हैं। हार से निराश नहीं होना चाहिए बल्कि जीत के लिए सतत् प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर प्रशासिका सुधा प्रधान, सीईओ विश्वास प्रधान, मधू प्रधान, शैक्षणिक प्रमुख प्रेमानंद नायक, समन्वयक राम यादव, सलाहकार बीडी दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें