फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ट्रैक्टर मालिक, चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस

Thu, 16 Nov 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। सलेमपुर टिकुरियनपुर्वा गांव में चारा काटने की मशीन में फंस कर मजदूर की मौत के मामले में मृतक के पिता ने ट्रैक्टर मालिक व चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने ट्रैक्टर व चारा काटने की मशीन को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन



सुताह गांव निवासी बांकेलाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 14 नवंबर दोपहर दो बजे के करीब उसके पुत्र अशोक कुमार को गांव के गुलाब अपनी बाइक पर बैठा कर मशीन से धान का पुआल काटने को महावीर शिक्षा सदन इंटर कॉलेज पास खड़ी चरागाह की जमीन पर लेकर गए।



ट्रैक्टर अर्जुन चला रहा था। पुआल काटते समय चालक व ट्रैक्टर मालिक ने उसके पुत्र से कहा कि चारा कट्टी मशीन का टापा खुला है बंद कर दो। उसके पुत्र ने जैसे ही टापा बंद करने का प्रयास किया तो मशीन में फंस गया। चालक व ट्रैक्टर मालिक ने मशीन बंद नहीं की और मौके से भाग गए। दोनों की लापरवाही से उसके पुत्र अशोक की मौके पर मौत हो गई। तीन बजे के करीब पुत्र की मौत की सूचना मिली। जब परिवार के साथ मौके पर पहुंचे। बेटा का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




तालग्राम थाना के प्रभारी देवेश कुमार पाल का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर गुलाब व अर्जुन के खिलाफ धारा 304-ए के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। ट्रैक्टर व मशीन को कब्जे में लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें