तालग्राम(कन्नौज)। लखनऊ से नोएडा जा रही कार का टायर फट गया। इससे वह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए। बाराबंकी धौखलपुर निवासी संजय यादव (30) लखनऊ से कार लेकर नोएडा जा रहे थे। संजय यादव के साथ लखनऊ जानकीपुरम निवासी ज्ञानप्रकाश तिवारी (35) भी थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे थाना ठठिया नवीन मंडी के पास मंगलवार दोपहर एक बजे टायर फटने से कार पलट गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। (संवाद)