फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: हाईवे पर पलटी कार, डीपीओ अलीगढ़ बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नौज)। जुनेदपुर गांव के पास डीपीओ की कार ग्रीन फील्ड हाईवे पर शनिवार को पलट गई। हादसे में अधिकारी व चालक बाल-बाल बच गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार सड़क से हटवाकर कोतवाली परिसर में खड़ी करवा दी है। अलीगढ़ के डीपीओ अजीत सिंह, चालक अनस के साथ लखनऊ जा रहे थे। चालक ने बताया कि बरसात के कारण सड़क पर फिसलने के कारण कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि, अधिकारी व चालक दोनों सुरक्षित हैं। उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है। सूचना पर मझपुर्वा चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर कोतवाली में खड़ी करा दी गई है। डीपीओ दूसरे वाहन से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें