आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड पर मछैया गांव के पास अनियंत्रित कार खड्ड में जा गिरी। हादसे में दो लोग घायल हो गए। चालक ने बताया कि स्टेयरिंग फेल होने से हादसा हुआ है। कोतवली छिबरामऊ सिकंदरपुर निवासी मोहम्मद गुलाब (40) एक निजी बिस्कुट कंपनी के जिला वितरक हैं। वह कार से तिर्वा जा रहे थे। कार को तालग्राम कस्बे के जेर किला निवासी सेल्समैन मोहम्मद उवैस (30) चला रहे थे। बुधवार की दोपहर थाना तालग्राम के मछैया गांव के पास पहुंचते ही अचानक कार की स्टेयरिंग फेल हो गई। हादसे में चालक उवैस ने कार को नियंत्रित करने का काफी प्रयास किया पर कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी।